Video - Shri Sai Kashta Nivaaran Mantra - Mantra For Peace And Prosperity
Advertisements
श्री साईं कष्ट निवारण मंत्र
Listen to Podcast Shri Sai Kashta Nivaaran Mantra Miracles Shri Sai Kashta Nivaaran Mantra in Englishसंकट को टालो साईं दुहाई है | तेरे सिवा न कोई सहाई है
मेरे मन तेरी मूरत समाई है | हर पल हर क्षण महिमा गाई है
घर मेरे कष्टों की आंधी आई है | आपने क्यों मेरी सुध भुलाई है
तुम भोले नाथ हो दया निधान हो | तुम हनुमान हो महा बलवान हो
तुम्ही हो राम और तुम्ही श्याम हो | सारे जगत में तुम सबसे महान हो
तुम्ही महाकाली तुम्ही माँ शारदे | करता हु प्रार्थना भव से तार दे
तुम्ही मुहम्मद हो गरीब निवाज हो | नानक की वाणी में ईसा के साथ हो
तुम्ही दिगंबर तुम्ही कबीर हो | हो बुध्ध तुम्ही और महावीर हो
सारे जगत का तुम्ही आधार हो | निराकार भी और साकार हो
करता हु वंदना प्रेम विश्वास से | सुनो साईं अल्लाह के वास्ते
अधरों में मेरे नहीं मुस्कान है | घर मेरा बनने लगा स्मशान है
रेहेम नज़र करो उजड़े वीरान पे | जिंदगी सवरेगी एक वरदान से
पापो की धुप से तन लगा हारने | आपका ये दास लगा पुकारने
अपने सदा ही लाज बचाई है | देर न हो जाए मन शंकाई है
धीरे धीरे धीरज ही खोता है | मन में बसा विश्वास ही रोता है
मेरी कल्पना साकार कर दो | सुनी जिंदगी में रंग भर दो
ढोते ढोते पापो का भार जिंदगी से | मैं हार गया जिंदगी से
नाथ अवगुण अब तो बिसारो | कष्टों की लहर से आ के उबारो
करता हु पाप मैं पापो की खान हु | ज्ञानी तुम ज्ञानेश्वर मैं अज्ञान हु
करता हु पग पग पर पापो की भूल मैं | तार दो जीवन ये चरणों की धुल से
तुमने उजड़ा हुआ घर बसाया | पानी से दीपक भी तुमने जलाया
तुमने ही शिर्डी को धाम बनाया | छोटे गाँव में स्वर्ग सजाया
कष्ट पाप श्राप उतारो | प्रेम दया दृष्टि से निहारो
आप का दास हु ऐसे न टालिए | गिरने लगा हु साईं संभालिये
साइजी बालक मैं अनाथ हु | तेरे भरोसे रहता दिन रात हु
जैसा भी हु, हु तो आपका | कीजे निवारण मेरे संताप का
तू है सवेरा और मैं रात हु | मेल नहीं कोई फिर भी साथ हु
साईं मुझसे मुख न मोडो | बिच मजधार अकेला न छोडो
आपके चरणों में बसे प्राण है | तेरे वचन मेरे गुरु सामान है
आपकी रहो पे चलता दास है | ख़ुशी नहीं कोई जीवन उदास है
आंसू की धरा है डूबता किनारा | जिंदगी में दर्द नहीं गुजारा
लगाया चमन तो फूल खिलाओ | फूल खिले हैं तो खुशबु भी लाओ
कर दो इशारा तो बात बन जाये | जो किस्मत में नहीं वो मिल जाये
बिता ज़माना ये गाके फ़साना | सरहदे जिंदगी मौत का तराना
देर हो गयी है अँधेरे न हो | फ़िक्र मिले लेकिन फरेब न हो
देके टालो या दामन बचा लो | हिलने लगा रहनुमाई संभालो
तेरे दम पे अल्लाह की शान है | सूफी संतो का ये बयान है
गरीब की झोली में भर दो खजाना | ज़माने के वाली करो न बहाना
दर के भिखारी हैं मोहताज है हम | शहंशाहे आलम करो कुछ करम
तेरे खजाने में अल्लाह की रहमत | तुम सद्गुरु साईं हो समर्थ
आए तो धरती पे देने सहारा | करने लगे क्यूँ हम से किनारा
जब तक ये ब्रह्माण्ड रहेगा | साईं तेरा नाम रहेगा
चाँद तारे तुम्हे पुकारेंगे | जन्मो जनम हम रास्ता निहारेंगे
आत्मा बदलेगी चोले हज़ार | हम मिलते रहेंगे हर बार
आपके कदमो में बैठे रहेंगे | दुखडे दिल के कहते रहेंगे
आपकी मरज़ी है दो या न दो | हम तो कहेंगे दामन भी भर दो
तुम हो दाता हम है भिखारी | सुनते नहीं क्यूँ अरज हमारी
अच्छा चलो एक बात बता दो | क्या नहीं तुम्हारे पास बता दो
जो नहीं देना है इन्कार कर दो | ख़त्म ये आपस की तकरार कर दो
लौट के खाली चला जाऊंगा | फिर भी गुण तेरे गाऊंगा
जब तक काया है तब तक माया हैं | इसी में दुखों का मूल समाया हैं
सब कुछ जान के अनजान हु मैं | अल्लाह की तू शान तेरी हु शान मैं
तेरा करम सदा सबपे रहेगा | ये चक्र युग युग चलता रहेगा
जो प्राणी गायेंगे साईं तेरो नाम | उसको मिले मुक्ति पहुचे परम धाम
ये मंत्र जो प्राणी नित गायेंगे | राहू, केतु, शनि निकट न आएंगे
टल जायेंगे संकट सारे | घर में दास वास करे सुख सारे
जो श्रद्धा से करेगा पठन | उस पर देव सभी हो प्रसन्न
रोग समूह नष्ट हो जायेंगे | कष्ट निवारण मंत्र जो गायेंगे
चिंता हरेगा निवारण जाप | पल में दूर हो सब पाप
जो ये पुस्तक नित दिन बाचे | लक्ष्मीजी घर उनके सदा बिराजे |
ज्ञान बुद्धि प्राणी वो पायेगा | कष्ट निवारण में जो ध्यायेगा
ये मंत्र भक्तो कमल करेगा | आई जो अनहोनी तो टाल देगा
भूत-प्रेत भी रहेंगे दूर | इस मंत्र में साईं शक्ति भरपूर
जपते रहे जो मंत्र अगर | जादू टोना भी हो बेअसर
इस मंत्र में सब गुण समाये | ना हो भरोसा तो आजमाए
ये मंत्र साईं वचन ही जानो | स्वयं अमल कर सत्य पहचानो
संशय न लाना विश्वास जगाना | ये मंत्र सुखो का है खजाना
इस पुस्तक में साईं का वास | साईं दया से ही लिख पाया दास |
Have An Experience To Share? Click Here Subscribe to YouTubeChannel
© Official Video Blog of SaiYugNetwork.com - Member of SaiYugNetwork.com
No comments:
Post a comment